रबड़ी घेवर (Rabdi ghevar recipe in Hindi)

रबड़ी घेवर (Rabdi ghevar recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़े फैले हुए बर्तन में घी और आइस क्यूब डालकर घी को क्रीमी टेक्सचर आने तक हाथों से फेंटे। आइस क्यूब निकाल दें।
- 2
अब दूध मिक्स करें और थोड़ा थोड़ा मैदा डालकर अच्छे से मिक्स करें।फिर धीरे धीरे पानी डालकर पतला घोल तैयार करें।और लेमन जूस मिला दें।
- 3
अब कढ़ाही में घी गरम होने और एक गोल रिंग जैसा रखें या कोई फ्लैट पतीले में घी गरम होने रखें।जब तेज़ गरम हो जाए तब चम्मच से थोड़ा बैटर डालें और झाग ख़तम होने पर दुबारा डालें।ऐसा ५-६ बार करें।बीच में किसी स्टिक, नाइफ से होल बनाते जाएं। जब ब्राउन कलर आ जाए तब निकाल कर छलनी पर रखें जिससे एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।
- 4
पैन में शुगरऔर पानी डालकर 1 तार की चाशनी बना लें। इलायची पाउडर मिक्स करें।
- 5
दूसरे पैन में दूध गरम होने रखें और मीडियम फ्लेम पर कुक करते हुए इसकी रबड़ी बना लें। जब थोड़ा गाढ़ा हो जाए तब शुगरएड करें और थोड़ी देर और कुक करें इलायची पाउडर मिक्स करें और ठंडा करें।
- 6
अब बने हुए घेवर को जाली पर रखें और थोड़ी थोड़ी चाशनी डालें और फिर रबड़ी डालकर ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- समोसा (बिना लहसुन-प्याज) स्ट्रीट फूड (Samosa (Bina lahsun pyaz) street food recipe in Hindi)
- पारिजातक डोसा (Parijat dosa recipe in HIndi)
- मल्टीग्रेन सत्तु (Multigrain sattu recipe in Hindi)
- बिना लहसुन प्याज के छोले(Bina lahsun pyaz ke chole recipe in Hindi)
- राजस्थानी खोबा रोटी(Rajsthani Khoba Roti recipe in Hindi)







कमैंट्स (3)