कढ़ी चावल (kadhi chawal recipe in Hindi)

#ebook2020 #state2
कढ़ी चावल एक ऐसा भोजन है जो सबको पसंद आता है।
कढ़ी चावल (kadhi chawal recipe in Hindi)
#ebook2020 #state2
कढ़ी चावल एक ऐसा भोजन है जो सबको पसंद आता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बेसन को घोलेंगे और 15 मिनट उसे छोड़ देंगे फूलने के लिए। पकौड़ी बनाने के लिए बेसन में नमक,थोड़ा जीरा पाउडर, थोड़ा मरीज पाउडर,कटी हरी मिर्च या मिर्ची पाउडर, थोड़ा हल्दी पाउडर और थोड़ा सा अजवाइन डालकर अच्छी तरह से मिला लेंगे और हमारा पकौड़ी बनाने का सामग्री तैयार हो जाएगा।एक कराही में सरसों तेल पूरी तरह से गर्म होने देंगे और चम्मच की मदद से एक-एक चम्मच बेसन का वह घोल डालते जाएंगे और इस तरह से हमारी पकौड़ी तैयार हो जाएगी।
- 2
एक तरफ हम प्याज़ को बारीक काट लेंगे,हरी मिर्ची को बारीक काट लेंगे ।अदरक -लहसुन को अच्छी तरह से कूट लेंगे यह सारी सामग्री तैयार कर लेंगे।
- 3
अब फिर से एक कराही लेंगे और गैस पर चढ़ाएंगे। जब पूरी तरह गर्म हो जाए तो उसमें हम सरसों तेल डालेंगे ।तेल जब गर्म हो जाए उसमें साबुत जीरा डालेंगे, जीरा पक जाने के बाद सूखी मिर्च डालेंगे । बारीक कटी हुई प्याज़ डालेंगे, अदरक लहसुन का पेस्ट डालेंगे और धीमी आंच में उसे लाल होने तक भूनेंगे,उसके बाद ऊपर लिखी हुई मसाले की सारी सामग्री थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डालेंगे।
- 4
अब एक तरफ एक पतीले में बेसन और दही का घोल तैयार कर लेंगे उसे अच्छी तरह से मिला लेंगे फिर इस घोल को कराही में डाल देंगे।धीमी आंच पर उसे पूरी तरह से खोलने देंगे ।20 मिनट में लगभग हमारी कड़ी पत्तेतैयार हो जाएगी बहुत ही टेस्टी जो बच्चों और बड़ों सबको पसंद आती है आप लौंग प्लीज ट्राई करना। थैंक यू वेरी मच।
- 5
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (6)