चिली इडली (chilli idli reicpe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
इडली को चाकू की सहायता से लंबा लंबा काट लें।
- 2
एक बर्तन में मैदा, २१/२ चम्मच कॉर्नफ्लोर, नमक, १/२ टी स्पून काली मिर्च पाउडर और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर घोल तैयार करें।
- 3
शिमला मिर्च और प्याज़ को मध्यम आकार में काट लें।
- 4
एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इडली के टुकड़ों को घोल में डुबोकर गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलें।
- 5
एक कड़ाही में १ चम्मच तेल गर्म कर उसमें अदरक, लहसुन का पेस्ट डाल कर अच्छी तरह से हिलाएं। अब इसमें कटा हुआ प्याज़ डालकर १-२ मिनट तक पकाएं फिर इसमें कटी हुई शिमला मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- 6
अब इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, टमाटर सॉस, रेड चिली सॉस, सोया सॉस, १/२ टी स्पून कॉर्न फ्लोर और १ बड़ा चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और तले हुए इडली के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से हिलाएं।
- 7
गर्मा गर्म सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13449928

















कमैंट्स (8)