बेसन के लड्डू (besan ke laddu recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कड़ाई में २ बड़े चम्मच देसी घी डाले फिर धीरे धीरे बेसन डाल कर धीमी आंच पर भूनें।१०-१५ मिनट में बेसन भून जाएगा उसके बाद बेसन से घी अलग होने लगेगा उस समय २ चम्मच घी डाले लगातार चलाती रहे
- 2
घी पिघल कर बेसन से अलग हो जाए उस समय दो चम्मच पानी डाले ऐसा करने से बेसन में झाग बनेंगे जिससे बेसन दानेदार बनेगा लगातार चलाती रहे जब सारा पानी खतम हो जाए बेसन थोड़ा सख्त हो जाएअब कटे हुए काजू बादाम डाले मिक्स करे
- 3
सारे बेसन को एक थाली में निकाल ले तंडा कर ले।बादाम को लंबा बारीक काट लें।जब बेसन ठंडा हो जाए उसमे इलायची डाले।
- 4
थोड़ा थोड़ा बुरा डाल कर मिक्स कर ले फिर हाथो की सहायता से थोड़ा मिश्रण लेकर दवा कर गोल आकार दे।
- 5
उपर से पिस्ता कतरन और बादाम कतरन लगा कर दवाएं। ऐसे ही सारे लड्डू बना ले।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13481729

















कमैंट्स