शिमला मिर्च दो प्याजा (Shimla Mirch do pyaza recipe in Hindi)

Usha Varshney @chef_usha
शिमला मिर्च दो प्याजा (Shimla Mirch do pyaza recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गैस पर कढ़ाई गर्म कर तेल डालकर शिमला मिर्च और प्याज़ को १ मिनट तक अच्छी तरह चलाते हुए भून कर निकाल ले
- 2
अब दही में मसाले डालकर अच्छी तरह मिला कर एक तरफ़ रख दें
- 3
अब कढ़ाई में प्याज़ बारीक कटी हुई डालकर रंग बदलने तक भून कर टमाटर पल्प डालकर २ मिनट तक भूनें
- 4
अब मसाला मिला दही डालकर अच्छी चलाते हुए भून लें किनारे छोड़ने तक
- 5
अब हल्की भूनी शिमला मिर्च और प्याज़ को डालकर अच्छी तरह मिला कर आधा कटोरी पानी डाल कर अच्छी तरह चलाते हुए उबालें
- 6
अब ताजा क्रीम डालकर सब्जी पूरी कर गरमागरम रोटी या चावल या परांठे के साथ परोसें
- 7
लीजिए तैयार है आप सभी के लिए शिमला मिर्च दो प्याजा तो चलिए फिर मिलते हैं आप सभी से एक नयी व्यंजन के साथनमस्कार दोस्तों धन्यवाद
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13580711



कमैंट्स (6)