तवा फ्राई बैंगन (Tawa fry baingan recipe in hindi)
Nishi Bhargava @cook_22393308
तवा फ्राई बैंगन (Tawa fry baingan recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक प्लेट में बेसन, कटी हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हींग, अमचूर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक,हल्दी पाउडर और बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें।
- 2
अब बैंगन लें और उसे अच्छे से धो लें।
बैंगन को मोटे गोल टुकड़ों में काट लीजिये। हल्की आंच पर तवे पर तेल डालकर गर्म करें। - 3
तेल गरम होने पर बैंगन कतरी को सिकने के लिए तवे पर रख दीजिए। बैंगन कतरी को धीमी और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक शेक लीजिए।
बैंगन तवा फ्राई तैयार है।बारीक कटे हुए धनिए से गार्निश कर पूरी, पराठा या चावल के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13680020







कमैंट्स (3)