अदरक हरी मिर्च का आचार (Adrak hari mirch ka achar recipe in Hindi)

Abha Jaiswal @abha_27
अदरक हरी मिर्च का आचार (Adrak hari mirch ka achar recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
अदरक को छील लीजिए और हरी मिर्च के साथ अच्छे से धोकर ४ से ५ घंटे धूप में सूखा लीजिए.
- 2
दोनों के सूखने के बाद, सबसे पहले हरी मिर्च का डंठल चाकू से काटकर हटा दीजिए. इसके बाद, मिर्च को २ भागों में लंबाई में काट लीजिए. ज्यादा लंबी मिर्च को बीच से काटकर चार टुकड़े कर लीजिए. इसी प्रकार सारी हरी मिर्चें काटकर तैयार कर लीजिए. अदरक को भी पतले-पतले टुकड़ों में काट लीजिए।
- 3
एक बड़ा बाउल लेगें और इसमें कटे हुए अदरक और हरी मिर्च डाल देंगें।अदरक-मिर्च में नमक, हल्दी पाउडर और दरदरी कुटी सरसों डाल दें. साथ ही, सरसों का तेल भी डाल दें।
- 4
इसके बाद, नींबू को काटकर मसालों के ऊपर नींबू का रस निचोड़ दीजिए. सभी मसालों को अदरक-हरी मिर्च में अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लें अदरक हरी मिर्च का स्वादिष्ट अचार बनकर तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13710897









कमैंट्स (8)