चीज़ गार्लिक ब्रेड टोस्ट (Cheese Garlic Bread Toast Recipe In Hindi)

चीज़ गार्लिक ब्रेड टोस्ट (Cheese Garlic Bread Toast Recipe In Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
ब्रेड, मक्खन,लहसुन,हरा धनिया, मोजरेला चीज़, चिली फ्लेक्स, नमक सभी सामग्री को एक जगह रख लीजिए।
- 2
एक बाउल में मक्खन को लेकर चम्मच की सहायता से हिला लीजिए। मक्खन रूम टेंपरेचर पर होना चाहिए ।अब इसमें लहसुन की कलियों को कद्दूकस करके मिक्स कीजिए। इसी बाउल में बहुत ही बारीक कटा हुआ हरा धनिया,चिली फ्लेक्सऔर नमक डालकर अच्छे से मिक्स कीजिए।
- 3
ब्रेड के दोनों तरफ इस बैटर को चाकू की सहायता से अच्छे से लगाइए। ब्रेड की दोष लाइफ के ऊपर मोजरेला चीज़ को डालिए। (यहां मैंने मोजरेला चीज़ क्रम्स वाला यूज़ किया है।)
- 4
अब दूसरी ब्रेड से इस ब्रेड को कवर कर दीजिए। 1 सिल्वर की प्लेट पर फाइल पेपर लगाकर ब्रेड को सेट कीजिए।
- 5
बाटी बनाने वाले अवन को 5 से 7 मिनट तक तेज आंच पर गर्म करके गैस धीमी कर दीजिए। अवन में प्लेट रखकर ढक्कन लगा दीजिए। ब्रेड को बेक कीजिए ।जब ब्रेड एक तरफ से बेक हो जाए तब पलटकर दूसरी तरफ से भी बेक कीजिए। ब्रेड को करारी होने तक बेक कीजिए।
- 6
ब्रेड को अवन से निकालकर तिकोने आकार में चाकू की सहायता से काट लीजिए। और गरम-गरम चाय के साथ सर्व कीजिए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- सोया मलाई चाप (Soya Malai chaap recipe in Hindi)
- कच्चे केले के फ्रेंच फ्राइज (kachhe kele ke french fries recipe in Hindi)
- गोवान चटनी (Goan Chutney Recipe in Hindi)
- अदरक, लहसुन, मिर्ची,नींबू का अचार (adrak lehsun mirchi ka achar reicpe in Hindi)
- तवा गार्लिक बटर नान (Tawa Garlic Butter Naan Recipe in Hindi)





















कमैंट्स (4)