कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम चावल और उड़द डाल में मेथी दाना मिला के अलग अलग भीगा दे 4-5 घंटे के लिए।उसके बाद उसको मिक्सर में डाल के पीस लेे और खमीर उठने के लिए 10-12 घंटे के लिए रख दे।10-12 घंटे के बाद आपका घोल तैयार है डोसा बनने के लिए।
- 2
मसाला डोसा के लिए आलू को उबाल के छील ले और उसको छोटे चोट टुकड़े में काट लें।अब कढ़ाई को गैस पे चढ़ाएं और सरसो तेल डाले।अब उस में हींग, राई,करी पत्ती,जीरा,चना दाल,हरी मिर्च का तड़का दे।
- 3
उसके बाद उसमें प्याज़ डाल के 2 में भूने, फिर टमाटर डाले और फिर मटर 2 मिनट तक पकाए और उसके बाद हल्दी,सब्जी मसाला, सांबर मसाला,और नमक डाल के 2 मिनट और भून लें।बस तैयार है मसाला,उसमें धनिया पत्ती दाल के गैस बन्द कर दे।
- 4
अब गैस पे पैन चढ़ाएं और ऑयल लगा ले और फिर डोसा बैटर को पैन पे फैला लेे,और एक तरफ से पकने दे।फिर उसके ऊपर अल्सू का मसाला डाले और उसको रोल कर दे।अपने किसी भी मन्नपसंड आकार में डोसा को शेप दे।
- 5
डोसा बन के तैयार है।गरमा गरम सांबर या चटनी के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (4)