तिब्बती मोमोज (momos recipe in hindi)

#ebook2020
#state12 मोमोज तिब्बत की प्रसिद्ध डिश है. यह खाने में बड़े ही स्वादिष्ट होते है, इसलिये भारत में मोमोज बहुत पसन्द करते हैं, मोमोज (Tibetan Steamed Dumplings) बनाने में तेल का प्रयोग बहुत ही कम होता है, और इस भाप से पकाया जाता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये. गुथे आटे को 1 घंटे के लिये ढककर रख दें।
- 2
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें, गरम तेल में अदरक, हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये, कटी हुई सब्जियाँ डाल दीजिये और कालीमिर्च, लाल मिर्च,सोया सॉस, नमक और हरा धनिया मिला कर 2 मिनट भून लें।
- 3
गूथे हुये आटे से छोटी छोटी गोल लोई बनाये लोई को सूखे मैदा में लपेटे और पूरी की तरह पतला बेल लें. बेली हुई पूरी में पिठ्ठी भरें और चारों ओर से मोड़ डालते हुये बन्द करदें।
- 4
अब मोमोज को भाप में पकाना है. इसके लिये इसे स्टीमर में नीचे पानी रखकर जारी पर रख लें १० मिनट में मोमोज बन कर तैयार हो जाएंगे।
- 5
मोमोज को टमाटर की तीखी चटनी के साथ गरम गरम सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)