लौकी के मोमोज (Lauki ke momos recipe in Hindi)

#gharelu
लौकी के मोमोस बनाने मे बहुत ही आसान है और खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट लगते है. चीज़ के साथ तो और भी ज्यादा.
लौकी के मोमोज (Lauki ke momos recipe in Hindi)
#gharelu
लौकी के मोमोस बनाने मे बहुत ही आसान है और खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट लगते है. चीज़ के साथ तो और भी ज्यादा.
कुकिंग निर्देश
- 1
लौकी को छीलकर धो ले. कद्दूकस कर ले और नमक मिलाकर रख दे. प्याज़ को छीलकर,धोकर बारीक़ काट ले.
- 2
कढ़ाही मे तेल गरम करके प्याज़ को डालकर सुनेहरा होने तक भून ले. गैस बंद कर दे और ठंडा होने दे.
- 3
लौकी को निचोड़कर इसमें भुना हुआ प्याज़ मिलाये. मिर्च को बारीक़ काटकर डाले और घी डालकर मिलाये. चीज़ को कद्दूकस करके मिला ले.
- 4
मैदा को छानकर थोड़ा-2 पानी डालकर मुलायम आटा लगा ले. अब छोटी-2 लोई काटकर पतला और गोल बेले. अब इस मे लौकी का मसाला भरकर मनचाहा आकार देकर मोमोस बना ले.
- 5
भगोने मे पानी गरम करे. इस के ऊपर छन्नी मे तेल लगाकर रखे. ज़ब पानी तेज गरम होने लगे तो मोमोस रखे और ऊपर से प्लेट से ढककर भपने दे.
- 6
10-12 मिनट भपाये. इसी तरह सारे मोमोस बना ले. टमाटर की चटनी और सलाद के साथ परोसे.
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (8)