मेथी मलाई पनीर (Methi malai paneer recipe in Hindi)

#Ghareluमेथी की खुशबू और पनीर का मुलायमपन इस क्रीमी सब्जी को बहुत ही टेस्टी बना देता है और जो मसाले इसमें काम आते हैं वह बहुत ही अच्छी खुशबू देते हैं और साथ ही इसका स्वाद भी बढ़ा देते हैं
मेथी मलाई पनीर (Methi malai paneer recipe in Hindi)
#Ghareluमेथी की खुशबू और पनीर का मुलायमपन इस क्रीमी सब्जी को बहुत ही टेस्टी बना देता है और जो मसाले इसमें काम आते हैं वह बहुत ही अच्छी खुशबू देते हैं और साथ ही इसका स्वाद भी बढ़ा देते हैं
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम एक बर्तन में एक गिलास पानी लेंगे और उसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्ची, खड़ा गरम मसाला, हरी मिर्ची, लहसुन, अदरक का टुकड़ा, काजू, जीरा और सौंफ उबाल लेंगे 10 मिनट तक ताकि सभी मसाले और लहसुन, प्याज सॉफ्ट हो जाए ।
- 2
अब इन सभी उबले हुए मसालों को पानी निकालकर मिक्सी में पेस्ट बना लेना है
- 3
कढ़ाई में एक चम्मच बटर लेना है बिल्कुल धीमी आंच पर आधा छोटा चम्मच मैदा डालना है।यह ध्यान रखना है कि मैदे का रंग बदलना नहीं है उससे बिल्कुल हल्का चलाना है कच्चापन निकालने के लिए है
- 4
अब इसमें थोड़ा ठंडा होने दें और ठंडे होने के बाद में उसमें एक कप दूध डालें और लगातार चलाएं ताकि इसमें कोई गांठ ना पड़े।
- 5
इस व्हाइट सॉस में उबाल आने पर हमने जो हमने जो पेस्ट बनाया था वह डाल देना है अब इसमें हम नमक काली मिर्च पाउडर और भीगी हुई कसूरी मेथी डालकर ढक के 5 मिनट तक हल्की आंच पर पकाएं।
- 6
अब हम पनीर और शिमला मिर्च डालकर हल्के हाथों से चम्मच से मिक्स करेंगे ध्यान रखेंगे कि पनीर जो है वह टूटना नहीं चाहिए इसे ढक्कन लगाकर करीब 7 से 8 मिनट तक पकाना है ताकि शिमला मिर्ची सॉफ्ट हो जाए।
- 7
तैयार है आप की सब्जी इसे सर्विंग डिश में निकालकर तली हुई बादाम से और हरे धनिए से सजाकर गरमागरम नान और लच्छेदार प्याज़ के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- मूंग दाल चीला(moong dal cheela recipe in Hindi)
- ढाबा स्टाइल सेव टमाटर की सब्जी (dhaba style sev tamatar ki sabzi recipe in Hindi)
- बेक्ड ओटस वेजिस टिक्का
- मूंग दाल और पालक का चीला (moong dal aur palak ka cheela recipe in Hindi)
- अजवाइन पूरी और रसीली आलू की सब्जी(ajwain puri rasile aloo recepi in Hindi)













कमैंट्स