चना दाल के मोतीचूर लड्डू (Chana dal ke motichur laddu recipe in hindi)

Neelima Rani @cook_13318038
चना दाल के मोतीचूर लड्डू (Chana dal ke motichur laddu recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चना दाल को अच्छे से धो कर ५-६ घंटे के लिए भिगो दें।
- 2
फिर पानी हटाकर पीस लें।
- 3
अब इस मिश्रण से छोटी छोटी पकोड़ियां बना ले।
- 4
पकोड़ियों को ठंडा करके मोटा मोटा पीस लें।
- 5
एक कढ़ाही में चीनी डालें और १/२ कप पानी डालकर पकाएं।
- 6
जब उबाल आ जाए तो इलायची पाउडर, कटे काजू बादाम और खाने वाला संतरी रंग डालें।
- 7
चाशनी को तब तक पकाएं जब तक वो उंगली पर चिपकने ना लगे।
- 8
अब इसमें पिसी पकोड़ी वाला मिश्रण थोड़ा थोड़ा करके डालें।
- 9
मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक वो कढ़ाही की तली ना छोड़ने लगे।
- 10
अब मिश्रण को ठंडा करके छोटे छोटे लड्डू बना लें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14032533














कमैंट्स (3)