मोहनथाल

मोहनथाल एक स्वीट डिश है। यह किसी भी शुभ अवसर पर या त्योहारों पर बनाया जाता है। यह सबको पसंद आने वाली स्वीट डिश है। खाने में यह सॉफ्ट होता है तो छोटे बड़े बहुत ही आनंद से इस स्वीट डिश का मजा ले सकते हैं। आप इसे एक बार जरूर ट्राई करें।
मोहनथाल
मोहनथाल एक स्वीट डिश है। यह किसी भी शुभ अवसर पर या त्योहारों पर बनाया जाता है। यह सबको पसंद आने वाली स्वीट डिश है। खाने में यह सॉफ्ट होता है तो छोटे बड़े बहुत ही आनंद से इस स्वीट डिश का मजा ले सकते हैं। आप इसे एक बार जरूर ट्राई करें।
कुकिंग निर्देश
- 1
बेसन को अच्छे से छान लें। जो हमने एक कप घी लिया है उनमें से दो या ढाई टेबलस्पून घी छाने हुए बेसन में डालें। जो नाप का दूध लिया है उसमें से दो से ढाई चम्मच दूध बेसन में डालें सभी चीजों को दो हाथों से अच्छे से मिला दे। हाथ से पूरे बेसन को दबा दें अच्छी तरह से दबा दें। ढक्कर 1 घंटे के लिए रख दें 1 घंटे बाद फिर से बेसन को छान लें थोड़ी बड़ी छलनी से छाने।
- 2
कढ़ाई में घी गर्म करें छाना हुआ बेसन डालें अच्छी तरह से मिला दे। बिल्कुल धीमी आंच पर सुनहरा कलर होने तक इसे चलाते रहे तकरीबन 18 से 20 मिनट लगेंगे फिर हमने जो दूध लिया है उस दूध को दो दो चम्मच बेसन में मिलाते जाए और हिलाते जाए इस तरह से पूरा दूध बेसन में डालें एक साथ दूध ना डालें 2 से 3 मिनट के अंदर बेसन पूरा दूध सोख लेगा फिर गैस की आच बंद कर दे।
- 3
कढ़ाई में चीनी डालें, पानी, इलायची पाउडर, जायफल पाउडर और थोड़ा सा ऑरेंज फूड कलर डालें। यह ऑप्शनल है। एक तार की चाशनी बना लें एक तार की चाशनी बन जाए तब तैयार किए हुए बेसन में यह चासनी डाल दे अच्छे से मिक्स करें। कंटेनर को घी से ग्रीस करें और यह तैयार किया हुआ मिश्रण कंटेनर या प्लेट में निकाल ले। ऊपर ड्राई फ्रूट डाल दे और चम्मच से थोड़ा दबा दे ।1 घंटे के लिए छोड़ दें।
- 4
1 घंटे बाद कट लगा ले और 7 से 8 घंटे तक सेट होने के लिए रखें।
- 5
मोहनथाल एकदम सॉफ्ट और दानेदार बनेगा एक बार जरूर ट्राई करें 7 से 8 घंटे बाद इसे परोसे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (4)