मूंगफली चोको बर्फी(Moongfali choco burfi recipe in Hindi)

#Tyohar
ये रेसिपी हमने कुक पैड लाइव में बनाई है आप बनाओ और कुक स्नैप भेजिए हमको बहुत सुंदर और बहुत जल्दी ही बनने वाली बर्फी है ये आप एक बार बनाओगे तो बार बार बनाकर खाओगे|

कुकिंग निर्देश
- 1
मूंगफली को हल्का सा भून कर उसके छिलके निकाल ले इसे ग्राइंडर में डाल कर पाउडर बना लें|
- 2
अब कढ़ाई में घी गर्म करें उसमें मूंगफली का पाउडर डालकर 2 मिनट भूनें और आधा हिस्सा किसी बर्तन में निकाल ले|
- 3
अब कढ़ाई वाले हिस्से में नारियल का बुरादा डालकर और 2 मिनट और भूनें और चीनी इलायची पाउडर ½कप दूध डालकर अच्छे से पकाए और बर्तन में निकाल ले|
- 4
अब उसी कढ़ाई में निकला मूंगफली का हिस्सा डाले चीनी डाले ½कप दूध डाले,कोकोआ पाउडर मेवे डालकर पकाए|
- 5
अब किसी ट्रे में घी लगाकर ग्रीस करले और उसमे पहले चॉकलेट वाली बर्फी की पतली से अच्छे से फैला ले और फिर ऊपर नारियल के साथ वाला हिस्सा अच्छे से बराबर करके फैलाए|
- 6
ऊपर से कतरे हुए बादाम लगाकर सैट होने के लिए फ्रीज में 2-3 घंटे के लिए रखे और फिर पीस काटकर सर्व करे|
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स