दही वड़ा#वडा

#दही
#वड़ा
दही वड़ा उड़द की दाल, हरे मूंग की दाल, पीली मूंग की दाल से बनता है। मैंने उड़द की दाल से बनाया है। बहुत ही स्वादिष्ट बना है।हमारे गुजरातियों में दिवाली के 5 दिन गैस पर तवा नहीं चढ़ाते हैं। तभी इसी तरह के व्यंजन बनाकर खाए जाते हैं खासकर काली चौदस के दिन दही वड़ा, मेदू वडा, इटली, मूंग दाल का वड़ा यह सब बनाते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
मैंने उड़द दाल को 2 से 3 पानी से अच्छी से धोकर उसे भिगो दिया था 3 से 4 घंटे के लिए। फिर उसे एक मिक्सर 4 में लेकर बिना पानी के पीस लिया है। स्वादानुसार नमक डालिए।
- 2
पीसी हुई उड़द दाल को एक बड़े कटोरी में लेकर हाथ से या हैंड बीटर से 3 से 4 मिनट फेट लीजिए। इससे उड़द की दाल का आटा हल्का हो जाता है और तेल में तलने पर तेल कम पीता है ।
- 3
दूसरी तरफ गैस पर तेल की कढ़ाई चढ़ाकर तेल गर्म करने रखा। तेल के गर्म होते ही वड़े डाल कर तल लिए।
- 4
उड़द दाल के वड़े तैयार हैं चलिए अब हम तैयारी करते हैं वड़े को भीगाने की,
- 5
एक टोप में दो से तीन गिलास गर्म पानी गर्म करेंगे। गैस बंद करके उसमें पीसी हुई राई डालेंगे और उसमें तले हुए वड़े भीगोएगें 10 से 15 मिनट के लिए।
- 6
- 7
- 8
वड़ों को हाथ से दबा कर पानी में से निकाल लेंगे। जिसमें भी हमें पिरसना हो वह कटोरी या प्याली ले लेंगे। तीन से चार वड़े रखकर उसके ऊपर दही डालेंगे, दही के ऊपर इमली की चटनी, इमली की चटनी के ऊपर पिसा हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालेंगे और स्वादानुसार नमक डालेंगे, थोड़े से धनिए से सजाएंगे लीजिए तैयार है आपका दही वड़ा ।
- 9
- 10
- 11
- 12
दही वड़े को प्याली में या कटोरी में तैयार करके फ्रिज में रख दीजिए और ठंडा ठंडा पीरसीए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स