इमरती (Imarti recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
इमरती रेसिपी के लिए सबसे पहले उड़द की दाल अच्छी तरह से धो लें, फिर उसे रात भर के लिए पानी में भिगो दें।
- 2
सुबह दाल का पानी निकाल दें और उसे मिक्सर में बारीक पीस लें। दाल पीसने के बाद उसमें रंग और अरारोट मिला दें और अच्छी तरह से फेंट लें।
- 3
अब किसी छोटे भगोने में एक कप पानी लें और उसमें शक्कर डाल कर घोल लें। शक्कर घुलले के बाद घोल वाले बर्तन को आग पर तब तक पकाएं, जब तक उसकी एक तार की चाशनी न बन जाए। ये स्टेपका अहम पार्ट है, इसलिए इसे ध्यान से करें।
- 4
इसे चेक करने के लिए एक छोटे चम्मच में चाशनी को निकाल कर उसे ठंडा कर लें और दो उंगलियों के बीच रख कर चिपका कर देखें। अगर उंगलियों के बीच एक तार जैसा बनता है, तो समझ लें कि आपकी चाशनी तैयार है।
- 5
चाशनी बनने के बाद एक समतल कड़ाही लें और उसमें घी डालकर उसे गर्म करें। घी गर्म होने पर कपड़े में तीन-चार बड़े चम्मच फेंटी हुई दाल भर लें।
- 6
इसके बाद कपड़े को ऊपर से पकड़ कर टाइट कर लें और उसे ऊपर से दबाते हुए गर्म घी में गोल कंगूरेदार इमरती बनाएं और उन्हें कुरकुरी तल लें।
- 7
तलने के बाद इमरती को घी से निकालें और उन्हें चाशनी में डुबो दें। पन्द्रह से बीस मिनट चाशनी में डूबी रहने के बाद उन्हें निकाल लें।
- 8
अब इमरती बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। आपकी स्वादिष्ट इमरती मिठाई Imarti Sweet तैयार है। इसे गर्मा-गरम प्लेट में निकालें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (6)