स्टीम्ड पोहा सैंडविच ढोकला (Steamed poha sandwich dhokla recipe in Hindi)

#sf आज हमने पोहा का स्टीम्ड सैंडविच ढोकला बनाया है जो कि बहुत ही स्वादिष्ट एवं स्पन्जी बना है और सभी को बहुत ही पसंद आया है, आप एक बार जरूर बनाये, चलिये तो आज हम बनाते हैं पोहा सैंडविच ढोकला।
स्टीम्ड पोहा सैंडविच ढोकला (Steamed poha sandwich dhokla recipe in Hindi)
#sf आज हमने पोहा का स्टीम्ड सैंडविच ढोकला बनाया है जो कि बहुत ही स्वादिष्ट एवं स्पन्जी बना है और सभी को बहुत ही पसंद आया है, आप एक बार जरूर बनाये, चलिये तो आज हम बनाते हैं पोहा सैंडविच ढोकला।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पोहा को अच्छी तरह से धो ले जिससे उसकी सारी गन्दगी निकल जाऐ, फिर मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से महीन पीस लें और एक बाउल में निकाल लें, फिर उसमे सूजी दही, नमक, सोडा, चीनी और नींबूडालकर अच्छी तरह से मिलाये और 5 से 6 घन्टे के लिए ढक कर रख दे ।
- 2
फिर ढोकला की चटनी तैयार कर ले, एक जार में धनिया, मिर्ची, नमक, लहसुन, अदरक और सभी सामग्री को डालकर अच्छे से महीन पीस लें और एक बाउल में निकाल लें ।
- 3
फिर एक थाली या बड़े ढोकला टिन को अच्छे से तेल से ग्रीस कर ले, फिर एक कढ़ाई में थोड़ा पानी डालकर गैस पर उबालने रख दे और उसके ऊपर एक छलनी रखे, ।
- 4
फिर ढोकला के वेटर को अच्छे से मिलाये और उसमें ईनो डालकर हल्के हाथों से मिलाये, और तेल लगाये हुए टिन में थोड़ा सा वेटर डालकर छलनी के ऊपर 3-4 मिनट के लिए रख दे, फिर उसके बाद उसमें बनी हुई चटनी की एक लेयर लगाये, उसको भी 3-4 मिनट के लिए पकाये, फिर उसके ऊपर बचा हुआ ढोकले का मिश्रण अच्छे से फैलाये और 20 से 25 मिनट के लिए ढक कर मध्यम आँच पर स्टीम्ड होने दें,एक बार बीच में चाकू से चेक कर ले, यदि चाकू साफ है तो ठीक है नहीं तो 5 मिनट के लिए और रखे और गैस बन्द कर दे, ढोकला ठंडा होने दें ।
- 5
फिर एक प्लेट में निकाल लें ऊपर से राई, मिर्ची, तिल का तड़का लगाये, औरअनार के दानों से सजा ले, सभी को सर्व करे। ये ढोकला बहुत ही स्पन्जी बना है और सभी को बहुत पसंद आयेगा, एक बार जरूर बनाये।
- 6
- 7
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स