मिक्स सूप (mixed soup recipe in Hindi)

#ws
मिक्स सब्जियों,स्वीट कॉर्न और पॉपकॉर्न सूप |विंटर स्पेशल
ठंड के मौसम में गर्मागर्म और हेल्दी सूप पीना बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ स्वादिष्ट भी होता है I
आज मैंने मिक्स सब्जी और स्वीट कॉर्न के साथ इसमें सूप तैयार होने के बाद पॉपकॉर्न भी डाला है I इससे इसका स्वाद और अच्छा आया है I और बच्चे भी इसे बहुत चाव से पियेंगे I आप सूप में अपनी इच्छानुसार सब्जियां ज्यादा या कम कर सकते हैं और सूप को गाड़ा या पतला भी अपनी इच्छानुसार कर सकते हैं I
यह सूप बनाने में बहुत आसान और स्वादिष्ट भी है I
आइए इसे बनाना शुरू करते हैं |

कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम 1/2 कटोरी स्वीट कॉर्न को मिक्सर जार में डालकर और थोड़ा पानी डालकर उसे पीसकर उसका महीन पेस्ट बना लीजिए I अगर और पानी डालने की जरूरत पड़े तो थोड़ा और पानी डाल दीजिए I
- 2
अब गाजर, बीन्स को बारीक काटकर रख लीजिए I इसके बाद एक बड़े बरतन को गैस पर रखकर 2 से 3 गिलास पानी डालिये फिर उसमें कटी हुई सब्जियां, स्वीट कॉर्न और स्वीट कॉर्न का पेस्ट डाल दीजिए I
- 3
अब गैस को तेज आंच पर कीजिए और साथ ही 2 चम्मच चीनी, 1/2 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर सभी सामग्री को मिक्स कीजिए और कम 8 से 10 मिनट तक उबालें I उबलने पर सूप के ऊपर से झाग आएगा उसे आप चम्मच की सहायता से निकाल लीजिए I अब गैस की आंच को कम कर दीजिए I
- 4
सब्जियों को ज्यादा ना उबालने दे | सब्जियां अधपकी होनी चाहिए तभी अच्छा स्वाद आएगा I
- 5
अब एक बाउल में 2 चम्मच कॉर्न स्टार्च डालिए और उसमें 3 से 4 चम्मच पानी डालिए और अच्छे से मिलाकर पतला पेस्ट बनायें I उसमें गांठें नहीं रहनी चाहिए I अब इस पेस्ट को थोड़ा थोड़ा करके सूप में डालिए I आपको सूप जितना गाड़ा या पतला चाहिए उसके हिसाब से ही आप पेस्ट डालिए I
- 6
कॉर्न स्टार्च पेस्ट डालने के बाद उसे 1 से 2 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाए ताकी कॉर्न स्टार्च का कच्चापन चला जाए I इसके बाद सूप में बटर और धनिया पत्ती डालकर एक बार चलायें और गैस बंद कर दें I
- 7
पॉपकॉर्न, थोड़ा बारीक कटा हरा धनिया और बटर को तैयार करके अलग अलग कटोरी में रख लीजिए I
- 8
मिक्स सब्जियों औऱ स्वीट कॉर्न से बना सूप सर्व करने के लिए तैयार हैं I सर्व करते समय आप इच्छानुसार इसमें ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया, बटर और पॉपकॉर्न डालिए I इसका स्वाद दुगुना हो जाएगा I धन्यवाद
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (13)