चॉकलेट व्हीट बनाना गुड़ केक (Chocolate wheat banana gud cake recipe in hindi)

#GA4
#Week_14
यह एक स्वादिष्ट,हेल्दी और टेस्टी केक है। वैसे भी केक हर किसी का फेवरेट होता है।और इस केक को बनाने में ना ही मैदा और ना शुगर, बटर का उपयोग किया गया हैँ !हैल्थी होल व्हीट केला केक की रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी। इसे बनाना आसान है, तो जब भी मौका मिले इस टेस्टी केक को अपने बच्चों को जरूर बनाकर खिलाएं।
चॉकलेट होल व्हीट केला केक में गेहूं के आटे,गुड़, केला, कोको पाउडर और क्रंची वॉलनट का इस्तेमाल किया जाता है जिसकी वजह से यह केक बहुत हैल्थी और टेस्टी बनता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक कढ़ाई में जाली स्टैंड रख कर ढक कर 5 -10मिनिट के लिए मीडियम फ्लेम पर प्रीहीट कर लें !अब एक बेकिंग टिन में तेल से चारों और अच्छे से ब्रश कर लें !
- 2
अब एक मिक्सर जार में पके कटे केले, गुड़, तेल और वनीला एसेंस डाल दें,
- 3
अब इसे ग्राइंड कर लें, जब तक की अच्छे से चिकना घोल होने तक पीस ना जाये !
- 4
उसके बाद घोल को एक बाउल में निकाल कर इसमें अब सबसे पहले एक छन्नी में गेहूं का आटा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक डाल कर छान लें, और अच्छे से मिला लें !
- 5
और इसमें जरूरत के अनुसार मिल्क डाल कर बैटर तैयार कर लें !
- 6
अब इसे बेकिंग टिन में डाल कर फैला लें, और अच्छे से 2 बार टेप करें !
- 7
उसके बाद ऊपर से कटी केला के टुकड़े, चॉकलेट और अखरोट डाल दें !
- 8
अब कढ़ाई का ढक्कन खोल कर इसमें केक टिन डालें और ढक्कन लगा कर इसे लौ फ्लेम पर 30 -35 मिनिट के लिए बेक कर लें !
- 9
उसके बाद टूथपिक से चेक करें अगर टूथपिक साफ निकल रही हैँ तो केक पक चुकी हैँ !
- 10
उसके बाद इसे निकाल कर 5 मिनिट ठंडा होने के बाद इसे मोल्ड से निकाल लें !
- 11
अब एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने रख दें !उसके बाद इसे काट कर सर्व करें !
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)