मूंग दाल लड्डू (Moong Dal Laddu recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सामग्री एकत्रित कर ले। मूंग दाल को धोकर पोंछकर सुखाकर ले।
- 2
दाल को नॉन स्टिक पैन में सूखा ही भून लें। हल्का गुलाबी रंग होने पर दाल को प्लेट में निकाल कर ठंडा कर ले। फिर उसी पैन में एक बड़ा चम्मच घी लेकर गरम करे और काजू, बादाम, पिस्ता को हल्का फ्राई कर अलग निकाल ले।
- 3
मूंग दाल ठंडी होने पर मिक्सर में दरदरा पाउडर पीस ले।पाउडर ज्यादा महीन भी ना हो और ज्यादा मोटा भी ना हो। जरूरत लगे तो छान ले।
- 4
बाकी बचा घी भी डाल ले और हल्का सुनहरा होने और अच्छी खुशबू आने तक धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए दाल की भुनाई करे।
- 5
मिश्रण में कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालकर एक बार मिक्सी में पल्स मोड पर चला ले।
- 6
अब सभी सूखे मेवे औरइलायची पाउडर मिलाकर इच्छानुसार आकार के छोटे बड़े लड्डू बना ले।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14258058












कमैंट्स (7)