वेज मोमोज (Veg momos recipe in Hindi)

Leela Jha @cook_23508859
वेज मोमोज (Veg momos recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा में नमक मिलाकर नरम आटा गूथ लें 10 मिनट के लिए ढककर रख दें
- 2
अब गाजर पत्ता गोभी को धोकर कद्दूकस कर लें और सारी सामग्री काट ले
- 3
अब एक पैन में एक चम्मच तेल गरम करें लहसुन डाले अदरक और सारी सामग्री डालकर 1 मिनट तक भूने नमक मिलाकर मसाला तैयार करें
- 4
अब मैदे से छोटी-छोटी लोई बनाकर गोल-गोल पूरी बेल लें अब पूरी में एक चम्मच स्टफ़िंग भरकर मोमोज का आकार दें और सारे मनोज इसी तरह बना ले
- 5
मनोज मेकर या कोई बड़ा सा बर्तन जिसमें छन्नी आसानी से आ जाए उसमें दो से तीन कप पानी डालकर उबाल आने दें एक छन्नी में मनोज डालकर रख दे और ढक कर 10 मिनट तक पकाएं
- 6
सर्दियों में नरम-नरम गरम-गरम वेज मोमोज तैयार है चटनी और सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14259491














कमैंट्स (2)