ड्राई फ्रूट्स लडडू(dry fruit laddu recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गुड को चाकू से बारीक बारीक कर लीजिए।
- 2
फिर खारक को फोड़ कर बारीक कर लीजिए।
- 3
फिर काजू, बादाम को बारीक कर लीजिए।
- 4
मखाने को चाकू की सहायता से बारीक कट कर लीजिए।
- 5
गोले को किसनी की सहायता से किस लीजिए।
- 6
गोंद और कमरकस को बारीक बांट कर कढ़ाई में देसी घी रख कर गर्म घी में तल कर फिर से बारीक बांट लीजिए।
- 7
किशमिश को साफ कर लीजिए।
- 8
धोली मूसली को कढ़ाई में घी रखकर तल कर बारीक बाट लीजिए।
- 9
अब घी को कढ़ाई में डालकर गैस पर तेज गर्म कर लीजिए।
- 10
एक परात में काजू, बादाम, किशमिश, खारक, मखाना, कमरकस, गोंद, धोली मूसली, किसा हुआ खोपरा डालकर मिक्स करके गुड़ डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- 11
अब इस मिक्स में तेज गर्म किया हुआ घी डालकर चम्मच से मिक्स कर लीजिए।
- 12
अब हाथों की सहायता से मीडियम साइज के एक-एक लड्डू बनाते जाइए।
- 13
तैयार है आपके ठंड में खाने के ड्राई फ्रूट लडडू।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14297658






















कमैंट्स