कुकिंग निर्देश
- 1
मूली को कद्दूकस कर के उसका पानी हाथों से दबाकर निचोड़ कर हटा देंगे। लहसुन अदरक हरी मिर्च को कूटकर पेस्ट बना लेंगे
- 2
कढ़ाई में दो चम्मच तेल डालकर गैस पर चढ़ाएंगे, तेल के गर्म होने पर अजवाइन, हींग, करी पत्ता, अदरक हरी मिर्च लहसुन का पेस्ट डालकर मिलाएंगे। अब प्याज़ डालकर चलाएंगे
- 3
कलौंजी, हल्दी धनिया गरम मसाला जीरा नमक मिलाकर तेज आंच पर 2 से 3 मिनट अच्छे से कलहार कर हरी धनिया डालकर मिक्स करके गैस बंद कर देंगे।
- 4
एक बाउल में आटा लेकर उसमें अजवाइन, नमक व जरूरत के हिसाब से पानी डालकर नरम आटा गूथ लेंगे। 10 मिनट रेस्ट करने के बाद लोई बनाकर पहले थोड़ा बेल लेंगे, फिर तैयार मूली के पेस्ट को उसमें रखकर फोल्ड कर देंगे
- 5
अब थोड़ा आटा डस्ट करके बेलन से धीरे से बेल लेंगे। गरम तवे पर डालकर दोनों तरफ थोड़ा घी लगाएंगे
- 6
अब अलट पलट कर चित्तीदार वा क्रिस्पी होने तक शेक कर निकाल लेंगे। इसी तरह सारे पराठे तैयार कर लेंगे।
टेस्टी और क्रिस्पी मूली के पराठे बनकर तैयार हैं। अपनी मनपसंद चटनि या दही के साथ सर्व करें और इंजॉय करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- डबल चॉकलेट चिप्स केक (Double Chocolate Chips cake recipe in Hindi)
- लहसुन हरी मिर्च का ठेचा (lahsun hari mirch ka thecha recipe in Hindi)
- लहसून अदरक हरि मिर्च का आचार(lahsun adrak harimirch ka achar recipe in hindi)
- मूली की सब्जी (mooli ki sabzi recipe in Hindi)
- मटर के पुलाव ( matar ke pulao recipe in Hindi0






















कमैंट्स (6)