मूलीभाजी की सब्जी (mooli bhaji ki sabzi recipe in Hindi)

Fancy jain @cook_28078291
मूलीभाजी की सब्जी (mooli bhaji ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मूली के पत्तों को साफ करके उसको पानी में दो बार धो ले ।फिर उसको छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- 2
अब कढ़ाई में सरसों के तेल को गर्म करे। फिर इसमें जीरा,हींग डाले ।फिर इसमें अदरक लहसुन हरी मिर्च डाले। इसमें हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर डालें और 1 मिनट तक धीमी आंच पर इसे चलाते रहे।
- 3
इसमें बारीक कटी हुई मूली के पत्ते, टमाटर,नमक और गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालें ।फिर इसमें दो चम्मच भुना हुआ बेसन डालें धीमी आंच पर इसे पकाते रहें10 -15 मिनिट तक इसे चलाते हुए पकाएं। भुना हुआ बेसन डालने से सब्जी के अंदर अच्छा मसाला बनता है। स्वाद भि बढ़ जाता है।
- 4
तैयार है मूली के पत्तों की भाजी ।अभी इसे एक सर्विंग बाउल में निकाल और पूरी या पराठा के साथ इसे गरमागरम परोसें।ठंडी के मौसम की खास सब्जी।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14384802





कमैंट्स