तिल गुड़ चिक्की (Till gud chikki recipe in Hindi)

तिल गुड़ चिक्की (Till gud chikki recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
तिल की चिक्की बनाने के लिए सबसे पहले पानी से धोकर सूखा ले। अब एक पैन में तिल को चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
- 2
इसके बाद एक कढ़ाही गर्म करें, फिर उसमें पहले से कुटे हुए गुड़ को डालें और चलाते हुए पिघलने तक पकाएं। गुड़ के पिघलने पर इसे कड़ा होने तक धीमी आंच पर पकाएं। अब इसमें घी डाल दें।
- 3
आपकी गुड़ की चाशनी तैयार है, अब आप चाशनी मेंइलायची पाउडर और तिलों को डाल कर अच्छे से मिला लीजिये। अब एक बटर पेपर या रोटी बनाने वाले चकले पर घी लगाले और बेलन पे भी थोडा घी लगाले। जिससे चिक्की चिपक न जाए।
- 4
अब इस मिश्रण को चकले पर निकाल ले। तिल के मिश्रण पर एक समान दबाव बनाये और एक बड़े गोले सा आकर दे। अपने हाथो को पानी से गीला करले जिससे आपको चिक्की मिश्रण गरम न लगे। बेलन की मदद से तिल के मिश्रण को जितना पतला चाहे बेल ले।
- 5
बेलने के बाद तुरंत ही उसमे छुरी की मदद से चौकोल काट ले क्योकि बाद में ये मिश्रण सख्त बन जायेगा। तिल की चिक्की तैयार है। आप इस चिक्की को 20 से 25 दिन तक एयर टाईट कंटेनर में भी भर कर रख सकते है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स (17)