गोभी-मटर कीमा (gobi matar keema recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गोभी को अच्छे से धोकर उसके सभी फूल को अलग कर लें, फिर कद्दूकस कर लें,
- 2
अब मटर के दानों को भी उसके छिलके से निकाल कर ले लें
- 3
अब सभी सामग्री को एकत्रित कर लें
- 4
अब एक कढ़ाई को गर्म करें और उसमें तेल-घी को दे दें, जब ये गर्म हो जाय तो इसमें जीरा-तेजपात और कटे हुए बारीक़ लहसुन को दें और हल्का सा चम्मच की सहायता से चला दें, फिर कटे हरे मिर्च और अदरक को भी दें अब इन्हें भी एक मिनट के लिए चला दें, अब अदरक-हरी मिर्च-लहसुन के पेस्ट को भी दे दें और हल्का सा भुने
- 5
अब बारीक़ कटे प्याज़ को भी दे दें और गुलाबी होने तक भूने,उसके बाद अब सभी मसालों को भी दें, और मसालों को चला दें (नोटः सिर्फ गरम मासाले को छोड़कर)
- 6
मसालों में हल्का-सा पानी को दे दें ताकि मसाले आपके जले न, अब इन्हें छुलनी की सहारे चलाएँ, अब मसाले थोड़े भुनने के बाद टमाटर को भी दे दें और साथ ही नमक भी,
- 7
अब इन मसालों को अच्छे से तेल उपर आने तक भूने, अब गरम मसाले को भी दे दें, और चलाएं
- 8
अब जब मसाले अच्छे तरीके से भून जाये तो इस वक़्त अब आप मटर + कद्दूकस किये गए गोभी को मसालों में दे दें, और अब इन्हें मसालों की से साथ अच्छे से मिला दें, पर इस वक़्त आँच को धीमी ही रखें,और बीच-बीच में चलाते जाएं सिर्फ 5- 10 के लिए
- 9
अब बारीक़ कटे धनिये के पत्ते को भी दी दें और कीमा को मिला दें, अब गैस को बंद कर दें,आपका गरमा-गरम गोभी कीमा अब बिल्कुल तैयार हैं
- 10
अब गरमा-गरम गोभी कीमा के साथ गरमा-गरम चपाती/पराठे/रोटी को सर्व करें, और सभी मिलकर मस्ती करें । धन्यवाद।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






























कमैंट्स (4)