मूली के पत्तों की सब्जी (mooli ke patto ki sabzi recipe in Hindi)

#hara
सर्दियों मे हरी सब्जी बहुत ही आती है और सर्दियों के समय मूली भी बहुत आती है राजस्थान मे बाजरा की रोटी और मूली की सब्जी बहुत ही पसंद की जाती है
मूली के पत्तों की सब्जी (mooli ke patto ki sabzi recipe in Hindi)
#hara
सर्दियों मे हरी सब्जी बहुत ही आती है और सर्दियों के समय मूली भी बहुत आती है राजस्थान मे बाजरा की रोटी और मूली की सब्जी बहुत ही पसंद की जाती है
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मूली के पत्तों को साफ कर देगे
- 2
मूली को छील कर साफ कर देगे
- 3
अब हम मूली के पत्तों और मूली को काट देगे
- 4
अब हम कुकर मे पानी रखकर उसमे मूली के पत्तों और मूली डालकर 4 सीटी लेगे और जब सीटी आ जाये तब गैस बंद देगे
- 5
अब हम लहसुन को छील देगे और हरी मिर्च को काट देगे
- 6
अब हम कुकर से उनको निकालकर छनि मे निकाल देगे जिससे सारा पानी निकल जाए
- 7
अब जब सारा पानी निकल जाए तब हम सब्जी को दबा देगे
- 8
अब हम सरसो का तेल गरम रखेगे और जब वो गरम हो जाए तब हम लहसुन, हींग, हरी मिर्च का तड़का देगे
- 9
जब वो फ्राई हो जाए तब हम उसमे मूली की सब्जी डालेंगे और नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया, हल्दी डालकर सभी को मिक्स करके कुछ देर के लिए लौ गैस पर फ्राई होने देगे
- 10
जब सब्जी और सब्जी मसाला आपस मे मिक्स हो जाए और सब्जी थोड़ी क्रिस्पी हो जाए तो गैस बंद कर देगे
- 11
यह आपकी मूली की सब्जी सर्व करने के लिए तैयार है आप इसे बाजरे की रोटी के साथ परसो यह बहुत ही स्वादिष्ट लगती है
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (6)