कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बीन फल्ली को धो कर काट लीजिये
- 2
फिर कड़ाही मे 1/2 बड़ी चम्मच तेल गरम करें और तेल गरम होने पर जीरा डाले तड़काये फिर उसमे कटी हुई बीन फल्ली डाले
- 3
और चम्मच से चलाते हुए 2-3 मिनट भुने फिर नमक डालकर मिलाये और ढक कर बीन नरम होये तक करें
- 4
चम्मच मे थोड़ी सी लेकर दबा कर देखे यदि नरम लगे तो गैस बंद करके बाउल मे निकाल ले
- 5
फिर कड़ाही धोकर वापिस से गैस पर रखे और उसमे तेल गरम करें तेल गरम होने पर जीरा डाले और तड़काये फिर प्याज़ डाले और प्याज़ को चम्मच से चलाते हुए 2 मिनट करें और लहसुन अदरक का पेस्ट डाले
- 6
और उनको चम्मच से करते हुए हल्का सा भून ले और सभी सूखे मसाले डाले मिलाये
- 7
और टमाटर को मिक्सी जार मे पीस कर प्यूरी करके मसाले मे मिलाये और मसाला तेल कड़ाही छोड़े तक भुने
- 8
फिर बीन फल्ली डाले साथ मे थोड़ा सा नमक डाले और सबको अच्छे से मिलाये और 2 मिनट के लिए ढक कर पकाये जिससे सारे मसाले और फल्ली का स्वाद एकसा हो जायेगा
- 9
फिर सब्जी पकने पर आख़री मे भुनी तिल्ली और धनिया पत्ती डाले और मिलाकर सर्विंग बाउल मे निकाल ले, फिर उपर से थोड़ी सी धनिया पत्ती और तिल्ली से गार्निश करके चपाती या चावल के साथ सर्व करें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



























कमैंट्स (3)