चना चिक्की(Chana ki chikki reecipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
छिलका उतरा भुना चना लें और कढ़ाई गैस पर चढ़ाकर बिना घी डाले सूखा करारे भून लें । एक थाली लेकर घी से ग्रीस करें ।
- 2
चने एक बर्तन में निकालें और गर्म कढ़ाई में गुड़ और 1/2 कटोरी पानी डालकर चाशनी तैयार कर लें ।
- 3
जब चाशनी गाढ़ी हो जाये तो एक बूँद कटोरी में गिरा लें और तोड़ें, यदि चट की आवाज़ आए तो चाशनी तैयार है ।
अब गैस बन्द कर दें,कढ़ाई उतार लें और चने ड़ालकर चलाएँ । - 4
ग्रीस की हुई थाली में मिक्सर पलटें और सेट करें ।
- 5
15 मिनट बाद निकालें और छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लें ।
- 6
लीजिए स्वादिष्ट और करारी चना चिक्की तैयार है । इसे आप एक एयर टाइट कंटेनर में रखें और जब मन करे तब खाएं और खिलाएं ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14426689











कमैंट्स