मेथी मटर मलाई (methi matar malai recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मेथी मटर मलाई बनाने के लिए सबसे पहले मटर के दानों को उबाल लीजिये।
- 2
अब एक कढ़ाई ले और उसमें दो चम्मच तेल डालकर मेथी को 5 मिनट के लिए तेज ऑच पर कुक करें।
- 3
अब टमाटर के टुकड़े कर ले और उन्हें एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल रखकर 5 मिनट के लिए कुक करें और उसी में काजू तिल्ली और मुरमुरे भी डाल दे।
- 4
जब टमाटर भून जाए तब उन्हें ठंडा होने पर मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें।(अगर आप प्याज़ लहसुन खाते है तो वो भी डाल सकते है)
- 5
अब कढ़ाई में तेल डालें और उसे गर्म होने दे,जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें जीरा लौंग डालकर टमाटर का पेस्ट डालें और उसे अच्छे से भूने।
- 6
जब टमाटर भुन जाए तब उसमें मटर और मेथी डालें और अच्छे से मिक्स करें।
- 7
जब मेथी और मटर ग्रेवी में अच्छे से कुक हो जाए तब उसमें धनिया पाउडर,लाल मिर्च पाउडर,गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें और 5 मिनट के लिए कुक करें (धीमी आंच पर)
- 8
अब इस सब्जी में मलाई डालकर अच्छे से मिक्स करें,फिर 2 से 3 मिनट कुक करें और धनिया से गार्निश करके सर्व करें।
- 9
तैयार है !!...गरमा गरम मेथी मटर मलाई !! इसे आप लच्छेदार पराठे या पूरी के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स