मेथी मटर मलाई (methi matar malai recipe in Hindi)

Priyanka Jain @cook_26651186
मेथी मटर मलाई (methi matar malai recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम मेथी को धोकर बारीक काट लेंगे।
- 2
फिर हम टमाटर, मिर्ची, अदरक और काजू सबको मिक्सी में डालकर उनको पीसकर पेस्ट बना लेंगे।
- 3
अब एक पैन में आधा गिलास पानी डालकर उबाल आने पर मेथी और मटर को डालकर ढककर 5 मिनट तक पकने देंगे।
- 4
फिर उसे पकने के बाद छानकर रख लेंगे।
- 5
अब कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे उसमें हींग, जीरा, तेजपत्ता, काली मिर्च, लौंग, इलायची डाल देंगे।
- 6
अब उसमें टमाटर, काजू, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डाल देंगे और उसमें नमक, मिर्ची, हल्दी, धनिया डालेंगे और उसे अच्छे से पकने देंगे।
- 7
मसाले को अच्छे से पकने के बाद उस में क्रीम डाल देंगे और उसे मिक्स कर देंगे।
- 8
अब उसमें उबली हुई मटर और मेथी डाल देंगे उसे मिक्स कर देंगे। उसमें गरम मसाला डालकर मिक्स करके उसे ढक कर दो मिनट तक पकने देंगे।
- 9
अब हमारी मेथी मटर मलाई की सब्जी तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14456887


























कमैंट्स (2)