चटपटे ब्रेड पकौड़े (chatpate bread pakode recipe in Hindi)

चटपटे ब्रेड पकौड़े (chatpate bread pakode recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल में बेसन को लें और बहुत थोड़े से पानी को देकर उसे किसी व्हिस्कर या खाने वाले जो काटे चम्मच हैं ना उससे बेसन के घोल को अच्छे से घोल लें, आवश्यकता पड़ने पर पानी और दें, फिर घोलें,इस तरह घोल को तैयार कर लें, जिससे घोल में कोई भी लम्स(गुठलियाँ) न रह जाय, तो अब सारे सामग्री को भी इस घोल में मिला दें (नोटः सिर्फ तेल को ना दें, हमें तेल में पकौड़ों को तलना है) इस तरह अच्छे से घोल को तैयार कर लें, और अब ब्रेड को भी त्रिभुजाकार में या अपने स्वेक्षानुसार सेप देकर कटकर लें,
- 2
अब पहले से एक कढ़ाई में गर्म किये गए तेल में, एक-एक ब्रेड को बेसन के घोल में डीप (डुबोते)जायें और तेल में छोड़ते जायें, जितना की आपके कढ़ाई/तेल में पाकैडे आ जाएं, कुछ इस तरह
- 3
और अब इन पकौड़ों को सुनहरा होने तक तल लें,इसी तरह सारे पकौड़ों को तल कर तैयार कर लें और अब किसी बरतन/प्लेट में ट्रांसफर कर लें, अगर अब्ज़ोर्बिंग पेपर हैं तो उसपर रखते जायें,ताकि आपके पकौड़े में जो भी एक्स्ट्रा तेल होगा वो निकल जायेगा/सोक कर लेगा, अब आपके ब्रेड पकौड़े बनकर बिल्कुल तैयार हैं, अब सर्व करने की बारी
- 4
तो अब एक प्लेट को लें और प्लेट पर ब्रेड पकौड़े को रखें,और थोड़े से हरे धनिये / हरी मिर्च को छिडकें, और हरी / लाल चटनी के साथ गरमा-गरम ब्रेड पकौड़े को सर्व करें, अब चटकारे लेते हुए आप सभी ब्रेड पकौड़ों को एन्जॉय करें ।
- 5
धन्यवाद
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स