चीज़ कॉर्न पिज़्ज़ा (Cheese corn pizza recipe in Hindi)

#GA4
#week22
#pizza🍕
#चीजकॉर्नपिज़्ज़ा🌽🧀
बच्चे हो या बड़े पिज़्ज़ा खाना तो सभी को पसंद हैं।पिज़्ज़ा बनाना भी बहुत ही आसान है थोड़ी सी तैयारी कर के आप कुछ ही मिनटों में रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट पिज़्ज़ा घर पर ही बना सकते है वो भी बिना ओवन के और बिल्कुल कम खर्च में।पिज़्ज़ा बनाना इतना आसान है कि ये आप के बच्चे भी अपने आप बना सकते है ।तो चलिए फिर मिलकर बनाते हैं चीज़ कॉर्न पिज़्ज़ा।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सभी सब्जियों को धो कर बारीक काट लें। और सभी सामग्री एक जगह इकट्ठा कर लें और फिर पिज़्ज़ा बेस पर शेजवान चटनी,टोमेटो सॉस और मेयोनीज लगा लें।
- 2
अब इसके उपर अपनी पसंद की सब्जियां फ़ैला दे।उसके उपर ढेर सारा चीज़ डाल दें। चीज़ डालने के बाद चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो पिज़्ज़ा के ऊपर स्प्रिंकल कर लें। अब एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा बटर लगा कर उसे ग्रीस कर लें और फिर उसमें सावधानी से त्यार पिज़्ज़ा रख दे।गैस की आंच मेडियम ही रखें।
- 3
पैन का ढक्कन बंद कर दें और 7-8 मिनट या फिर जब तक चीज़ मेल्ट ना हो और पिज़्ज़ा बेस नीचे से क्रिस्पी ना हो जाए तब तक पकाएं।पैन में से त्यार पिज़्ज़ा को बाहर निकाल ले और पिज़्ज़ा कटर से काट लें।इसी तरह से दूसरा पिज़्ज़ा भी बना लें।
- 4
पिज़्ज़ा को गरम गरम ही सर्व करें।इसे आप कोक/पेप्सी और सॉस के साथ एन्जॉय करें।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)