सूजी के गोलगप्पे और मीठा पानी (suji ke golgappe aur meetha pani recipe in Hindi)

#Chatpati
गोलगप्पे खाना सब को बहुत पसंद होता है
सूजी के गोलगप्पे और मीठा पानी (suji ke golgappe aur meetha pani recipe in Hindi)
#Chatpati
गोलगप्पे खाना सब को बहुत पसंद होता है
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सूजी में एक चम्मच मोयन व स्वादानुसार नमक मिलाकर गुनगुने पानी से गूंद ले याद रहे हमें सूजी वाला आटा ज्यादा मुलायम नहीं गूथना है आटे को 10 मिनट के लिए ढक कर रख दें|
- 2
10 मिनट बाद हम सूजी को एक बार फिर से हाथों से मसाला मसाला कर चिकना करेंगे अब आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर छोटी छोटी पूरिया बेल लेंगे और 10:15 मिनट के लिए सूखने के लिए रख देंगे याद रहे गोलगप्पे की पूरी को अलग-अलग फैला कर रखना है अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और धीरे गैस पर सभी गोलगप्पा को तल लें गोलगप्पे गोल्डन ब्राउन होने तक तलें अब गोलगप्पा को ठंडा होने के लिए रख दें|
- 3
गोलगप्पे का पानी बनाने के लिए सबसे पहले इमली को भिगो दें गर्म पानी में इमली भिगोने से इमली का गूदा अच्छा निकलता है आप एक मिक्सी के जार में धनिया, पुदीना,हरी मिर्च,इमली का गूदा, नमक, मिर्च स्वादानुसार डालकर मिक्सी में पीस लें एक भगोने़े में ठंडा पानी ले व इस पीसे वे मिश्रण को पानी में मिला दे अब इस पानी में आधी चम्मच भुना जीरा वह स्वादानुसार काली मिर्च मिलाएं तथा पिसी हुई चीनी डालकर हींग का छौंक लगाएं और बूंदी मिलाएं तैयार है हमारा, खट्टा मीठा चटपटा पानी, आवश्यकता हो तो थोड़ी सी बर्फ डाल दे|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (2)