चपाती नूडल्स स्नैक्स (रोटी से बने हुए)

#chatpati
मैंने इस चपाती नूडल्स को पहली बार ट्राय किया और बहुत- बहुत ही चटपटे,मजेदार बने थे, पर आप सभी विश्वास नहीं करोगे , सच में बहुत ही टेस्टी बने थे , मेरे बच्चे ने तो बहुत ही एन्जॉय किया इनको , कभी आप भी इस रेसिपी को ट्राय करना ,आपका दिल भी बार-बार करेगा बनाने को ,और आपके बच्चे तो बहुत ही खुश हो जायेंगे,
तो फिर चलूँ रेसिपी की ओर
चपाती नूडल्स स्नैक्स (रोटी से बने हुए)
#chatpati
मैंने इस चपाती नूडल्स को पहली बार ट्राय किया और बहुत- बहुत ही चटपटे,मजेदार बने थे, पर आप सभी विश्वास नहीं करोगे , सच में बहुत ही टेस्टी बने थे , मेरे बच्चे ने तो बहुत ही एन्जॉय किया इनको , कभी आप भी इस रेसिपी को ट्राय करना ,आपका दिल भी बार-बार करेगा बनाने को ,और आपके बच्चे तो बहुत ही खुश हो जायेंगे,
तो फिर चलूँ रेसिपी की ओर
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले तो चपाती(रोटी) को स्ट्रिप्स में कटकर लें, (नोटः मैंने यहाँ ताज़ी रोटी से बनाया है,पर आप रात के बचे हुए रोटी से भी बना सकते हो)
- 2
साथ ही अब सारे सब्जियों को भी कटकर लें, और सारे सामग्री को एकत्रित कर रख लें, (थोड़े से बीच के व्हाइट पत्ते गोभी को बारीक़ काटकर,अलग से रख लें,बाद में प्लेटिंग जब करेंगे तो सजावट करने के लिए)
- 3
अब कढ़ाई को गर्म कर उसमें तेल को दें और जब तेल गर्म हो जाये तो उसमें बारीक़ कटा लहसुन को दें और 1 मिनट के लिए चलाएँ, अब प्याज+ हरी मिर्च को भी दे दें और उन्हें भी 2-3 मिनट के लिए एक चम्मच (स्पेचुला) से चला दें, और अब सारे सब्जियों को दें और चलाएँ, फिर काला नमक को भी दें
- 4
और चला दें, अब सफेद नमक को भी दे दें और अब 3-4 मिनट के लिए चलाएँ (नोटः हमें सिर्फ 3-4 मिनट के लिए ही सब्जियों को चलाना है, क्योंकि हमें इनकी क्रंचिनेश को बरकरार रखना है, इसलिए हल्का ही भुने)
- 5
अब सिरका + सारे सॉस को भी दे दें और अच्छे से सब्जियों में मिला दें, और अब स्ट्रिप्स में कटे हुए रोटी नूडल्स को इन सब्जियों में दे दें
- 6
अब सब्जियों के साथ इस रोटी स्ट्रिप्स नूडल्स को अच्छे से मिलाएं, अब अंत में थोड़े से हरे धनिये को दें और मिला दें (थोड़े से धनिये के पत्ते को बचाकर रख लें सजावट के लिए), अब गैस को बन्द कर दें,
- 7
अब आपका तैयार है चपाती नूडल्स स्नैक्स। 😊
- 8
अब एक बाउल / प्लेट को लें और उसमें गरमा-गरम चपाती नूडल्स स्नैक्स को निकालें और ऊपर से थोड़े से धनिये के पत्ते + पत्ते गोभी को छिडकें और सर्व करें ।
- 9
और आप सभी अब आनंद लें चपाती नूडल्स स्नैक्स का । धन्यवाद।।😊🙏🏻
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

























कमैंट्स (2)