पंजाबी आलू समोसा(Punjabi aloo samosa recipe in Hindi)

पंजाबी आलू समोसा(Punjabi aloo samosa recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा में घी व नमक मिलाकर गुनगुने पानी से सख्त आटा गूंथ लें। इसे ढक कर 15 मिनिट के लिए रख दें।
- 2
स्टफिंग बनाने के लिए एक पैन में 1 चम्मच तेल ले कर धीमी आंच पर इसमें अदरक, हरी मिर्च व हरी मटर डालें। मटर के नरम होने तक 2 मिनिट पकाएं। अब इसमें आलू मिलाएं।
- 3
अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, सौंफ पाउडर व धनिया पत्ती मिलाएं ।अब स्टफिंग तैयार है।
- 4
अब समोसे के आटे की मध्यम आकार की 7-8 लोई बनाएं।अब लोई की पतली पूरी बेल लें। अब इस पूरी को 2 भागों में काट लें।
- 5
पूरी के एक हिस्से को हाथ में लें और इसके किनारे पर पानी लगाते हुए इसे कोन आकार में मोड़ लें। अब इसमें स्टफिंग भर दें और ऊपर से पानी की सहायता से चिपका कर बन्द कर दें।
- 6
इसी तरह सभी समोसे बना लें।अब कड़ाई में तेल ले कर धीमी आंच पर समोसों को गोल्डन होने तक तलें।
- 7
गरमा गरम समोसा को हरी धनिया चटनी व इमली चटनी के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स