इंस्टेंट हार्टी कलाकंद (instant hearty Kalakand recipe in Hindi)

#heart
जब भी मन कुछ मीठा खाने का करें तो आप इस इंस्टेंट कलाकंद को बनाकर खा सकते हैं .पारंपरिक कलाकंद को बनाने में थोड़ा टाइम लगता हैं तो यह इंस्टेंट कलाकंद आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता हैं .यह उत्तर भारत की एक लोकप्रिय मिठाई हैं. इसे कई तरह से बनाया जाता है. इस मिठाई को सभी आयुवर्ग के लोग पसंद करते हैं .
मैंने मावा और पनीर दोनों को भूनकर फिर इसमें पाउडर चीनी मिलाकर बनाया हैं . Valentine स्पेशल कांटेस्ट के लिए प्यार के विशेष कलर पिंक को ध्यान में रखकर बनाया हैं .

कुकिंग निर्देश
- 1
पनीर को क्रम्बल या कददूकस कर लें और पिस्ता को बारीक - बारीक काट ले. पैन को गर्म कर घी डालें. अब आंच धीमी कर दीजिए और मावा को क्रम्बल करके कढ़ाई में डालिए. लगातार चलाते हुये मावा को पूरी तरह चित्रानुसार ढीला होने और अच्छी सुगन्ध आने तक भून लीजिये.
- 2
अब क्रम्बल किये हुए पनीर को मावा के ऊपर ही डाल दीजिये और लगातार चलाते हुये, मावा और पनीर के अच्छी तरह मिलने और सूखा (ड्राई)होने तक भून लीजिये.
- 3
सुगन्ध और स्वाद को बढ़ाने के लिए हरी इलायची पाउडर मिलाये.
- 4
अब 3 बूँदपिंक फूड कलर डालें और मिलाये. फूड कलर डालना बिल्कुल अॉप्शनल हैं.
- 5
हमें लगभग 2 मिनिट तक भूनना हैं. अब गैस अॉफ कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दीजिए.
- 6
मिश्रण के थोड़ा ठंडा होने के बाद,अब इसमें चीनी पाउडर डालेगें और चलाते हुये अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे. किसी भी थाली या ट्रे को थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लेंगे और चिकनी की हुई प्लेट में मिश्रण डालेंगे और एक जैसा फैला देंगे. इसपर बारीक कटे पिस्ते डाल देंगे.
- 7
स्पैटूला की मदद से पिस्ते को हल्का प्रेस कर दबा दें और काजू लगाकर हार्ट शेप में काट लें. आप चाहे तो कलाकंद को 1 घंटे के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं.
- 8
इंस्टेट हार्टी कलाकंद तैयार हैं.
- 9
इस जायकेदार मिठाई को खुद भी खाएं और दूसरों को भी खिलाएं इसतरह प्यार और स्नेह की भावना फैलाएं.
- 10
इस मिठाई को आप एयर टाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में रख सकते हैं इससे इसकी लाइफ बढ़ जाएगी.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (81)