पनीर टिक्का(paneer tikka recipe in hindi)
#sh#fav
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले प्याज,शिमला मिर्च,टमाटर को धुल लें।चौकोर टुकड़ों में काट लें।पनीर को बड़े चौकोर टुकड़ों में काट लें।
- 2
अब कड़ाही में 2 टेबल स्पून तेल गरम करें।उसमें धीमी आंच पर बेसन को भून लें।अब इसे ठंडा होने दें।
- 3
अब थक्का दही को एक गहरे बर्तन में निकालें।इसमें मिर्च,हल्दी,धनिया पाउडर,गरम मसाला,नमक,कसूरी मेथी,जीरा पाउडर,लहसुन अदरक पेस्ट,अजवाइन,काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें। भूनें हुए बेसन को डालकर चलाएं।नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- 4
अब इसमें शिमला मिर्च,टमाटर,प्याज,पनीर के टुकड़ों को डालकर हल्के हाथों से मिक्स करें।
- 5
अब आधा घंटे के लिए इसे फ्रीज में रखें।ताकि सभी सामग्री अच्छे से मैरीनेट हो जाए।
- 6
अब ग्रिल पैन में ऑयल लगाएं। स्क्यूयर में प्याज,शिमला मिर्च,पनीर और टमाटर के टुकड़ों को लगाएं।इसे ग्रिल पैन में सेंक लें।
- 7
सभी तरफ से लाल होने तक टिक्का को सेंकें।
- 8
गैस पर भी इसे सेंक सकते हैं।तेज आंच पर सभी तरफ से पलट पलट कर सेंक लें।
- 9
अब प्याज़ के लच्छे और चटनी के साथ गरमागरम चटपटे पनीर टिक्का का लुत्फ उठाएं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- डिनर स्पेशल राजमा (dinner special rajma recipe in hindi)
- डिनर की थाली (पुलाव,दाल तड़का,मटर पनीर,सलाद और बटर नान)
- पोहे के कटलेट (Pohe ke cutlet recipe in hindi)
- राजस्थानी दाल बाफला विथ चटनी (rajasthani dal bafla with chutney recipe in Hindi)
- बर्गर स्टाइल ग्रिल्ड सेैंडविच(burger style grill sandwich recipe in hindi)


























कमैंट्स (12)