रसगुल्ले चावल की खीर (rasgulle chawal ki kheer recipe in Hindi)

Singhai Priti Jain @priti22jain
रसगुल्ले चावल की खीर (rasgulle chawal ki kheer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे दूध को उबलने रख दें और उसको थोड़ा ठंडा होने दे फिर उसमें थोड़ा-थोड़ा करके सिरका डाले जब दूध फट जाए तो उसे एक कपड़े से छान लें और उसके ऊपर से पानी डालकर अच्छी तरह धो लें और उसे कपड़े में बांधकर लटका दें पूरा पानी निकलने तक।
- 2
उसके बाद खीर के लिए दूध उबाले और उसमें चावल,केसर,शुगर डालकर मिला ले और थोड़ा गाड़ा होने तक पकाये फिर उसमें ड्राई फ्रूट्स डाल दें।
- 3
अब हम रसगुल्ले के लिए चाशनी बनायेंगे शुगर और पानी को डालकर मिक्स कर उबालें।इसके बाद छैना को निकाले और उसको फेंटे फिर उसमें मैदा या आरारोट डालकर अच्छी तरह फेंटे और उसके छोटे-छोटे गोले /चपटे बनाये और चाशनी में उबलने के लिए छोड़ दें जब वो उबालकर ऊपर आ जाये तो उन्हें गाड़े दूध में डाले।
- 4
और तैयार है आपकी रसगुल्ले की खीर।ठंडा या गर्म-गर्म सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14662862













कमैंट्स