मिस्सी रोटी (Missi roti recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आटे और बेसन को बाउल में निकाल लें। नमक, अजवाइन, हल्दी, कसूरी मेथी, प्याज़, हरा धनिया, हरी मिर्च और तेल डालकर मिला लीजिये।
- 2
पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ लें। आटे को सैट होने के लिये ढककर 10 मिनिट के लिये रख दें। अब हाथ पर थोड़ा तेल लगाकर आटे को मल कर चिकना ले। मिस्सी रोटी बनाने के लिये आटा तैयार है।
- 3
तवा गरम कर लें। गुथे आटे से बराबर आटा निकाल कर गोल लोई बनाएं। लोई को सूखे आटे में लपेटे।अब लोई को 7-8 इंच के व्यास में पतला बेलिये।
- 4
बेली गई रोटी को गरम तवे पर डाल दें। और नीचे की सतह पर हल्का सा सिकने पर पलट दे।दूसरी सतह पर सिकने के बाद दोनों ओर घी लगाकर शेक लें। सेकी हुई रोटी को कैसरोल में नेपकिन पर रख दें।
- 5
मिस्सी रोटी बन कर तैयार है गरमा गर्म रोटी को आचार दही के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14695271












कमैंट्स (3)