चटपटी भेलपूरी (Chatpati bhel puri recipe in Hindi)

Rashmi (Rupa) Patel @rashmirupa
चटपटी भेलपूरी (Chatpati bhel puri recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम प्याज़, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक काट लें।
- 2
उबले हुए आलू का छिलका निकाल दें। और इसके छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- 3
एक बर्तन में मुरमुरा लें, उसमें नमकीन और बारीक सेव डाल दें।
- 4
अब कटा हुई प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च डालें और मिलाएं। और उबले हुए आलू के टुकडे़ इस में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- 5
ऊपर से टमाटर/इमली की चटनी, हरी चटनी चाट मसाला और नींबू का रस निचोड़ककर अच्छी तरह से सभी सामग्रियों को मिला दें। हमारी स्वादिष्ट भेल बनकर तैयार है।
- 6
नमकीन और बारीक सेव से सजाकर स्वादिष्ट चटपटी भेल परोसे और आनंद उठाएं, इसके अप्रतिम स्वाद का। धन्यवाद।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14719943



















कमैंट्स (4)