फ्राइड राइस वेज़ (fried rice veg recipe in hindi)

#NP3
फ्राइड राइस एक प्रचलित देसी चाइनीज़ डिश हैं .इसे बनाने के लिए चावल में ढेर सारी सब्जियां और सॉस डालकर फ्राई किया जाता है.यह डिश मिनटों में तैयार हो जाती हैं और स्वादिष्ट भी लगती हैं. फ्राइड राइस को हमेशा तेज आंच पर पकाएं तेज आंच पर पके फ्राइड राइस का स्मोकी टेस्ट बहुत अच्छा लगता है |
आज के युवा वर्ग को फ्राइड राइस जैसे चायनीज व्यंजन उसके चटपटे स्वाद के कारण बहुत पसंद आते हैं |

कुकिंग निर्देश
- 1
उबलते पानी में 20 पहले सोक किया हुआ चावल डालकर 90% तक पका लें फिर उसे छलनी पर डाल दें और ठंडा होने दे.प्रयुक्त होने वाली सभी सॉस और सिरका को निकाल
लें| - 2
सभी सब्जियों को अच्छी तरह धोकर चित्रानुसार बारीक काट ले.लहसुन और अदरक को भी छीलकर बारीक- बारीक काट लें हरी मिर्च में बीच से चीरा लगा लें |
- 3
गर्म पैन में तेल डालकर उसे चारों तरफ फैला दे जिसससे पैन चिकना हो जाए.आंच को तेज रखें. स्मोक फ्लेवर में पके फ्राइड राइस का टेस्ट बहुत अच्छा आता हैं.जब तेल से धुँआ सा आने लगे तब लहसुन,अदरक और हरीमिर्च डालकर 30 सेकेन्ड तक पकाएं फिर प्याज़ और बीन्स डालकर पकाएं |
- 4
अब गाजर, शिमला मिर्च, स्प्रिंग अनियन डालें और तेज आंच पर 1 से 2 मिनट तक पकाएं. सब्जियों को ज्यादा देर तक नहीं पकाना हैं. अब सभी सॉस की उचित मात्रा डालें साथ ही नूडल्स मसाला मिलाएं. यह ऑप्शनल है लेकिन इसको डालने से फ्राइड राइस का टेस्ट बढ़ जाता है |
- 5
अब पैन में चावल,कालीमिर्च पाउडर और स्वाद के अनुसार नमक डाले और नीचे से चमचे की मदद से चावल को हल्के हाथों से पलट कर मिला लें और टॉस करें.ऐसा करने से चावल टूटेंगे नही और अच्छे से मिक्स हो जाएंगे |
- 6
फ्राइड राइस को हरी धनिया की पत्ती और स्प्रिंग अनियन से गार्निश करें | चटपटा और स्वादिष्ट फ्राइड राइस वेज़ तैयार हैं|
- 7
गरमा-गरम फ्राइड राइस वेज को सर्व करें और इस देसी चायनीज़ व्यंजन का आनंद लें |
- 8
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (61)