चिली पनीर(chilli paneer recipe in Hindi)

#np3
चिली पनीर एक बहुत ही प्रसिद्ध चाइनीज व्यंजन है जो आज कल सभी जगह पर बहुत लोकप्रिय है। इस ब्यंजन में पनीर को पहले पकौड़े बनाए जाते है और बाद में सॉस के साथ इसे पकाए जाते है। चिली पनीर खासकर फ्राइड राइस के साथ परोसे जाते है और ये खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगती है।

कुकिंग निर्देश
- 1
चिली पनीर बनाने के लिए-
- 2
सबसे पहले पनीर को चकोर आकार में काट लीजिए, फिर कैप्सिकम,टमाटर और प्याज़ को भी चकोर आकार में काट लें।
- 3
अब एक बर्तन में कॉर्नफ्लोर,१/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर,नमक और अदरक लहसुन का पेस्ट डाले और फिर उसमे २ चम्मच पानी डालकर घोल तैयार कर लीजिए।
- 4
फिर उस घोल में पनीर के टुकड़े को डुबाकर गरम तेल में पकोड़ी की तरह तले और सुनेहरा होने के बाद निकाल लीजिए।
- 5
अब एक कड़ाई में २ चम्मच तेल डाले फिर उसमे बारीक कटी लहसुन डाले फिर उसमे चकोर आकार में कटी हुई प्याज,टमाटर और कैप्सिकम डाले और २ मिनट पकाए।
- 6
फिर सब्जी में नमक,हल्दी,लाल मिर्च पाउडर, लहसुन का पेस्ट डाले और फिर सारे सॉस डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें, फिर सिरका डाले और उसमे पनीर की पकौड़े डालकर अच्छे से मिलाएं।
- 7
बस अब ४ चम्मच पानी डाले और २ मिनट तक पकाए और फिर एक बर्तन में निकाल लीजिए।
- 8
बस तैयार है हमारा बहुत ही स्वादिष्ट चाइनीज डिश चिली पनीर जिसे आप फ्राइड राइस के साथ परोस सकते हैं।
- 9
चिली पनीर तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (31)