स्टू स्टाइल मटन करी (stew style mutton curry recipe in Hindi)

#NV
वैसे तो मटन कई तरह से बनते है,लेकिन स्टू स्टाइल मटन करी खाने में बहुत स्वादिस्ट होती है,एक बार खाने के बाद आप इसे बारबार बनाना पसंद करेंगे,ये मेरे मामा की रेसिपी है,उनके हाथों से बनी मटन करी नानी घर में पुरे गाओं और रिश्तेदारों में प्रसिद्ध है !

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मटन को अच्छे से धो लें,अब प्याज़ को मोटा-मोटा काट ले,अब एक चम्मच जीरा,तेजपत्ता और 4-5 सूखी लाल मिनट छोड़ के बाकि मसालों को पानी डाल कर दरदरा पीस ले,अब मटन में सरसों तेल डाल कर मिलाएं,अब साबुत जीरा डालें और प्याज़ डालकर 10 से 15 मिनट अच्छे से मिलाए !
- 2
अब साबुत लाल मिर्च,तेजपत्ता,पिसा हुआ मसाला डाल दे साथ ही हल्दी पाउडर,स्वादानुसार नमक डाल कर 5 मिनट अच्छे से मिलाए, अब 10 से 15 मिनट ढक कर छोड़ दें,अब गैस पर चढ़ाने से पहले 1/2 गिलास पानी डालें !
- 3
अब मटन को गैस पर चढ़ा कर बराबर चलाते रहे,हर 5 मिनट बाद मटन को चलाते रहे,वरना चिपकने पर जला हुआ स्मेल आएगा,अब मटन को तब तक भूनें जब तक प्याज़ गल ना जाए,मसाला अच्छे से भूनने तक पकाए !
- 4
अब मसाला से तेल छोड़ दे तो डेढ़ गिलास पानी डाल कर अच्छे से उबलने दें,रस को तब तक उबाले जब तक रस गाढ़ी ना हो जाए, अब ऊपर से एक चम्मच घी डाल दे,यहाँ घी ऑप्शनल है,अब गरमागरम चावल या रोटी साथ सर्व करें !
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)