छोले भटूरे (chole bhature recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
रात को भीगे हुए छोलो को कुकर में डालें।नमक और चुटकी भर सोडा डालें।एक कपड़े में चाय पत्ती और खड़े मसाले डालकर पोटली बना लें। उसे कुकर में डालें।पानी डाले।छोले पक जाने तक पकाएं।प्याज को मिक्सी में पीस लें।कुकर में घी डालें।
- 2
जीरा चटकाए।प्याज का पेस्ट डालें। लहसुन प्याज़ का पेस्ट डालें और उसे भूने।एक कटोरी में दो चम्मच दही लेकर पिसे मसाले डाले।उस पेस्ट को कुकर में डालें।टमाटर प्यूरी डालें और उसे भूने।जब पेस्ट घी छोड़ने लगे तो उसमें चने डाल दे और भूने।
- 3
थोड़ी देर में पानी डाले और इमली का रस डालें।आप चाहे तो उबले छोलो का पानी भी डाल सकते हैं।पिसा गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर ढक्कन लगा दे और दो सीटी लगाएं।
- 4
भटूरे के लिए मैदे में नमक और मोयन डालें।दो चम्मच दही डालें। ईनो को पानी में घोले।उस पानी से मैदे को गूथॅ लें।2 घंटे गर्म जगह पर ढक कर रख दे।2 घंटे बाद मैंदे को निकाल ले। उसे खूब अच्छे से मले।उसकी लोहिया बनाएं और भटूरे तले।
- 5
गरम-गरम भटूरे को छोलो के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स