मटर आलू की चाट (Matar aloo ki chaat recipe in hindi)

#st2
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा चाट बनायी व खायी जाती हैं। मै हरी मटर की चाट बनाती हूँ। खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है और जल्दी बन जाती हैं। तो फिर आइये बनाते हैं मटर आलू की चाट....

कुकिंग निर्देश
- 1
सारी सामग्री को निकाल लें।
- 2
अब कुकर में तेल गर्म करने रख लें और फिर इसमें हींग जीरा चटकाएं फिर कटे हुए आलू तल लें। फिर इसमें टमाटर व हरी मिर्च डाल कर भूनें।
- 3
टमाटर हल्का सा भून जाने पर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर व धनिया पाउडर डाल कर मिला लें।
- 4
2 मिनट तक भूनें। फिर इसमें हरी मटर डाल कर नमक डाल लें और फिर चमचे से चला लें। थोड़ा सा पानी डाल लें और कुकर का ढक्कन लगा लें।
- 5
1 सीटी आने पर गैस बन्द कर लें। प्रेशर निकलने पर ढक्कन हटा लें चमचे मटर को चलाए। ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डाल लें।
- 6
तैयार है गर्मा गर्म मटर आलू की चाट।
- 7
हरी मटर आलू की चाट को सुबह व शाम की चाय के साथ सर्व कर सकते है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (7)