शेगांव कचौड़ी (shegaon kachodi recipe in Hindi)

#ST3 महाराष्ट्र के शेगांव मे गजानन बाबा मंदिर और कचौड़ी दोनों ही बहुत प्रसिद्ध है
शेगांव कचौड़ी खाने मे अति स्वादिष्ट लगती है एक बार खाये स्वाद कभी नहीं भूल सकते इसकी एक खासियत है ये कचौड़ी फूली हुयी नहीं बनती
कोई लौंग सिर्फ बेसन से कचौड़ी का भरावन मसाला तैयार करते है और कोई बटाना दाने का भरावन बनाते है
दोनों का स्वाद ही बेहतरीन लगता है
मैंने दोनों को मिलाकर भरावन मसाला तैयार किया है तो चलिए डालते है नजर रेसिपी की ऒर
शेगांव कचौड़ी (shegaon kachodi recipe in Hindi)
#ST3 महाराष्ट्र के शेगांव मे गजानन बाबा मंदिर और कचौड़ी दोनों ही बहुत प्रसिद्ध है
शेगांव कचौड़ी खाने मे अति स्वादिष्ट लगती है एक बार खाये स्वाद कभी नहीं भूल सकते इसकी एक खासियत है ये कचौड़ी फूली हुयी नहीं बनती
कोई लौंग सिर्फ बेसन से कचौड़ी का भरावन मसाला तैयार करते है और कोई बटाना दाने का भरावन बनाते है
दोनों का स्वाद ही बेहतरीन लगता है
मैंने दोनों को मिलाकर भरावन मसाला तैयार किया है तो चलिए डालते है नजर रेसिपी की ऒर
कुकिंग निर्देश
- 1
बटाना को साफ करके पानी से धोकर 7-8 घंटे के लिए भिगोकर रखेंगे फिर कुकर मे डालकर धीमी आंच पर 2 सीटी करके गैस बंद करेंगे और बटाना को ठंडे होने पर बिना पानी डाले महीन पीस लेगे
- 2
अब मैदा को छानकर एक परात या बड़ी थाली मे लेगे उसमे मोयन का तेल नमक डालकर मिला लेगे फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए (न ज्यादा कड़क और न ज्यादा नरम) बीच का आटा गूँध लेगे और 10-15मिनट के लिए ढक कर रखेंगे
- 3
भरावन बनाने के लिए हम जबतक मसाला तैयार कर लेगे उसके लिए एक कड़ाही को गैस पर गरम करने रखे फिर उसमे सूखे धनिया सौंफ जीरा डाले और चम्मच से चलाते हुए हल्का सा खुश्बू आये तक रोस्ट करें फिर ठंडा करके मिक्सी मे पीस लीजिये
- 4
अब लहसुन अदरक हरी मिर्च हरा धनिया को धो कर मिक्सी जार मे पीस कर चटनी बना लें
- 5
कड़ाही मे तेल गरम करने रखे तेल गरम होने पर कड़ी पत्ते डाले तड़काये फिर हरी चटनी डाले और धीमी आंच पर 2-3 मिनट भूने फिर बेसन डाले और खुश्बू आये तक भूने
- 6
अब लाल मिर्च पाउडर,पिसा हुआ बटाना और सभी सूखे मसाला हल्दी, अमचूर पाउडर,गरम मसाला और धनिया सौंफ जीरा पिसा हुआ डाले सबको अच्छे से मिलाये और धीमी आंच पर चम्मच से चलाते हुए 8-10 मिनट तक भूने
- 7
जब मसाला भून जाये तब गैस बंद करके उसे थोड़ा ठंडा करें और समान आकार के छोटे छोटे बॉल बना लें, मैदा को दोबारा से एकसा करके उसके भी बॉल बना लें और मैदा की लोई को कटोरी जैसा आकार देकर उसमे मसाला भरे और उपर से बंद करते हुए एकसा गोल चपटा सा कर लें
- 8
और चकला बेलन से हल्के हाथ से बेल लीजिये ताकि कचौड़ी का मसाला बाहर आने पर तेल की कड़ाही मे फूटे नहीं
- 9
कचौड़ी तलने के लिए कड़ाही मे तेल गरम करने रखे तेल को मीडियम गरम करें फिर उसमे कचौड़ी डाले और कचौड़ी को उपर आने दीजिये जब कचौड़ी उपर आने लगे तो कलछी से पलटते हुए सब तरफ से सुनहरा होने दे
- 10
जब कचौरियां सुनहरी सी हो जाये तब प्लेट मे पेपर नैपकिन पर निकाल लीजिये और इसी तरह से सभी कचौरियां बना लीजिये
- 11
कचौड़ी बनने के बाद अपने पसंद की चटनी और तली हुयी नमक वाली हरी मिर्च के साथ सर्व करें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- टमाटर प्याज़ और मूंगफली की चटनी (tamatar pyaz aur moongfali ki chutney recipe in Hindi)
- नागपुर का प्रसिद्ध तर्री पोहा (nagpur ka prasidh tarri poha recipe in Hindi)
- इम्युनिटी बूस्टर काढ़ा (immunity booster kadha recipe in Hindi)
- चना मोठ सलाद (chana meethe salad recipe in Hindi)
- बालूशाही (balushahi recipe in Hindi)


































कमैंट्स (27)