इम्यूनिटी बूस्टर काढ़ा (Immunity booster kadha recipe in hindi)

#Immunity
आज का समय खतरनाक वायरस की वजह से बहुत ही परेशानी का चल रहा है ऐसे में घर में ही रहकर आप अपना और अपने परिवार का अच्छे से ध्यान रख सकते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप सभी तरह तरह के काडा बनाकर डाल रहे हैं। मैंने भी काढ़ा बना कर डाला है जो मेरे पापा का बताया हुआ है और काफी फायदेमंद भी है ।आप सभी लौंग जरूर ट्राई करके बताइएगा।

कुकिंग निर्देश
- 1
सारी सामग्री को एक जगह एकत्र करना हैं।
- 2
सभी पत्तों को अच्छे से धो कर छोटे टुकड़ों में कर ले और इलेक्ट्रॉनिक केतली मैं डाल देना हैं। अगर आपके पास यह केतली नहीं है तो भागोनी में भी पानी उबालकर बना सकती हैं।
- 3
दालचीनी, कालीमिर्च, लौंग, नमक, अदरक को कूटकर केतली में डाल देना है।
- 4
केतली का बटन लगा कर अच्छे से गर्म कर लें जिससे सभी चीजों का असर पानी में आ जाए।
- 5
अंत में पीते समय नींबू और शहद डालकर गुनगुना सभी को गिलास में करके दें ।
- 6
अगर आप काढ़ा गरम गरम पिएंगे तभी यह फायदा करेगा। शहद की जगह आप गुड़ भी डाल सकते हैं। कोई भी मीठा डालना आप के ऊपर है अगर आप ना चाहे तो ना डालें।
- 7
अगर आपके आसपास अमरूद, आंवला,अश्वगंधा,जामुन, नीम, बेलपत्र, हार सिंगार,दूब घास,भांग, मकोय आदि जैसे पेड़ हो तो इन सभी के 5_5 पत्ते पीसकर काढ़े में डाल दें। यह और भी लाभदायक होगा।
- 8
चुकी मेरे घर के आस-पास यह पत्ते उपलब्ध नहीं हैं तो मैं नहीं डाल सकती थी। आप इसमें जो भी पत्ते मिल जाए वही काढ़े में डाल कर सर्व करें। बहुत ही लाभकारी रहेगा।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (15)