एग्ग्लेस केक (eggless cake recipe in Hindi)

#cws ये एक शानदार केक की रेसिपी है शायद आपलोगो को पसंद आये।
एग्ग्लेस केक (eggless cake recipe in Hindi)
#cws ये एक शानदार केक की रेसिपी है शायद आपलोगो को पसंद आये।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम मैदे को छलनी से 3से 4 बार छान लेंगे।उसके बाद एक बाउल लेंगें।उसमे हम मलाई ओर चीनी को मिलाकर अच्छी तरह फेट लेंगे इतना फेटे की हमारी चीनी गल जाए। अब उसमें हम थोड़ा थोड़ा करके मैदा डालेंगे और मिलाते जायेंगे अब इसमें हम बेकिंग सोडा,बेकिंग पाउडर, चॉकलेट पाउडर,,एसेन्स वनीला,थोड़ा थोड़ा करके दूध मिलाते जाएंगे, केक का घोल न ज्यादा पतला न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए।इसका घोल मिडियम होना चाहिए।
- 2
अब हम एक बर्तन लेंगे जो कुकर में अच्छी तरह सेट हो जाये। उस पूरे बर्तन में हम थोड़ा घी लगा देंगे।वे फिर थोड़ा मैदा छिड़क देंगे।जिससे हमारा केक नीचे की ओर चिपकेगा नही।अब हम कुकर को लौ मिडियम फ्लेम पर गर्म कर देंगे।और केक के घोल को घी लगा बर्तन में डाल देंगे ।याद रहे कि हमे बर्तन पूरा नही भरना है। आधा ही भरना है ताकि केक फूल सके।अब हम घोल वाले बर्तन को कुकर में सेट कर देंगे।याद रहे हमे कुकर का सिटी ओर रबर निकल देने है।
- 3
अब हम 45 मिनट तक धीमी फ्लेम पर केक को पकाने है।जब केक हो जाये तब हम किसी चीज़ से मिटी सुई या चाकू से चेक करके देखेंगे कि केक हुआ या नही।अगर केक हो जाएगा तो हाथ मे चीखेगा नही।जब ठंडा हो जाये तो इसे हम निकल लेंगे और हम इसे सजा लेंगे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स